फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला प्रकरण : पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों का नाम खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारी के 50 लाख रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों के नाम पुलिस द्वारा वारंट लेने के बाद सामने आ गए हैं। तीनों आरोपियों प्रचंड सिंह, विशाल तिवारी और मुकेश की तलाश में पुलिस ने अब दबिश तेज कर दी है। सभी आरोपी गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बेनीगंज लाला टोली के रहने वाले व्यापारी नवीन कुमार श्रीवास्तव के बयान में बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव के अलावा राजेंद्रनगर में रहने वाले प्रचंड, विशाल और मुकेश कुमार का नाम सामने आया था। तीन अप्रैल को चेकिंग के बहाने 50 लाख से भरा बैग दारोगा आलोक सिंह ने अपने पास रख लिया था। आरोप है कि प्रिंस श्रीवास्तव और फरार चल रहे आरोपियों की मिलीभगत से यह घटना हुई। व्यापारी के छीने गए 50 लाख रुपये में से पुलिस ने 44 लाख बरामद कर लिया है। चर्चा है कि शेष छह लाख रुपये फरार चल रहे तीनों आरोपियों के पास है।

गगन ने नहीं दर्ज कराया बयान
कोतवाली थाना पुलिस को दी गई तहरीर में नवीन ने लिखा था कि वह अपने भाई गगन के साथ रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। जांच में पता चला कि साथ में एक और युवक भी था, जिसे वह अपना भांजा बता रहा था। दारोगा आलोक सिंह व प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बयान देने के लिए नवीन को बुलाया तो उसने प्रचंड, विशाल व मुकेश का नाम बताया। हालांकि गगन ने पुलिस को अपना बयान नहीं दर्ज कराया था। गगन ने पहले प्रयागराज में होने की जानकारी दी। अब परिवार के लोग तबीयत खराब होने की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन



हर दिन बदलते थे डीपी, अब बंद
सूत्रों की माने तो पुलिस तीनों फरार आरोपियों की सोशल मीडिया से तस्वीरें भी निकाल चुकी है। तीनों आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और हर दिन डीपी बदलते थे। सात अप्रैल के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों ने ना कोई पोस्ट डाली है न ही डीपी बदली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें