फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा रखिए, आवास दिलाएंगे-इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी

विज्ञापन
भरोसा रखिए, आवास दिलाएंगे-इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कदम उठाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन्हें आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों को यह भरोसा दिलाया। वे मंगलवार को लखनऊ रवाना होने से पहले लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जुटे करीब 500 लोगों से मिले। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण व संतोषप्रद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
साहब, बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे
जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री से विद्युत कनेक्शन न मिलने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि पता करें, क्या दिक्कत आ रही है और महिला को जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन दिलाएं। वहीं, एक महिला ने आवास की समस्या बताई। सीएम योगी ने उन्हें भरोसा दिया कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उसे आवास दिलाया जाएगा। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद मिलेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित की इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर शासन में भेजें। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को उन्होंने दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें