फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस्कॉन मंदिर स्थापना के लिए किया हरिनाम संकीर्तन

Mon, 04 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल नौका विहार पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले में इस्कॉन मंदिर की स्थापना को लेकर अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के भक्तों ने रविवार को नौका विहार में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान विदेशी भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के भक्त शामिल हुए, जिसमें भक्ति धीर दामोदर स्वामी, जो अफ्रीका महाद्वीप के पहले वैदिक सन्यासी हैं और इस्कॉन के गुरु हैं वे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

इस्कॉन के प्रतिनिधि आदिश्याम दास ने कहा, हम गरीबों को भोजन प्रदान करने, युवाओं का चरित्र निर्माण करने और एकता और शांति को स्थापित करने के लिए समर्पित हैं। लोगों ने इस्कॉन मंदिर बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर घाना से आए चैतन्य भगवत दास, केन्या के मनह सीक्षा दास, मॉरीशस के रामरूप दास व बलभद्र दास सहित काफी संख्या में भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें