फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। नंदलाल सिंह गांव के टोला हमीनपुर में दस जुलाई को फंदे से लटकी मिली विवाहिता की शुक्रवार की रात मौत हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टोला हमीनपुर के राहुल साहनी की शादी सुनीता के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद छोटी-छोटी बातों पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। 10 जुलाई की सुबह परिवार में कुछ बात को लेकर सुनीता की तकरार हो गई। उसी दिन वह फंदे से लटकी मिली थी। परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें