फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से दीवान बाजार स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में शनिवार को हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। थ्रीडी एनिमेशन फिल्म व एलईडी स्क्रीन की मदद से मुकद्दस जगहों को दिखाकर हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक हाजी मो. आजम अत्तारी ने बताया कि हज में सात चीजों की अदायगी पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। जो हज के फर्ज कहलाते हैं। हज यात्रियों को 'रफीकुल हरमैन' किताब मुफ्त बांटी गई। प्रशिक्षण में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन, मो. फरहान अत्तारी, वसीउल्लाह अत्तारी, हाफिज नजरे आलम कादरी, रमज़ान अत्तारी, मो. शहजाद अत्तारी, महताब अत्तारी, मो. कैफ, अरशद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें