फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोस्तों संग गए थे तरकुलहा देवी दर्शन करने, कार पलटी...नहर में गिरी- एक घायल

Thu, 12 Jun 2025 12:35 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कुशीनगर के कप्तानगंज थाने के सोहनी गांव निवासी विद्या सागर शर्मा बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ तरकुलहा देवी का दर्शन करने आए थे। वह पिपराइच-हाटा मार्ग से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह हरखापुर चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि तेज गति की वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराईच क्षेत्र के हरखापुर चौराहे के निकट बुधवार की शाम तेज गति में अनियंत्रित हो कर कार नहर में पलट गई। नहर में पानी होने की वजह से कार सवार चारों युवकों को गंभीर चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से उन्हें बाहर निकाल लिया। लेकिन दुर्घटना में अनियंत्रित कार की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, कुशीनगर के कप्तानगंज थाने के सोहनी गांव निवासी विद्या सागर शर्मा बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ तरकुलहा देवी का दर्शन करने आए थे। वह पिपराइच-हाटा मार्ग से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह हरखापुर चौराहे के समीप पहुंचे ही थे कि तेज गति की वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

दुर्घटना में अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से लुहसी निवासी विजय यादव (24) को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल भिजवा दिया और नहर में से चारों को बाहर निकलवाया। नहर में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। ग्रामीण कार निकालने के प्रयास में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें