हरियाणा गुड़गांव से मां के साथ रक्षाबंधन में शााहपुर इलाके में आई युवती लापता हो गई है। शुक्रवार को मां के प्रार्थनापत्र पर शाहपुर पुलिस दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुड़गांव की महिला अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर शाहपुर के पादरी बाजार में अपने भाई को राखी बांधने आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर में उनकी 21 वर्षीय बेटी घर से निकली और रात तक घर नही पहुंची। जिसके बाद परिजन काफी तलाश किए।
कहीं कोई सुराग नही लगा। युवती की मां ने आशंका जाहिर कि है उनकी बेटी को पानीपत, हरियाणा निवासी कृष्णा त्यागी अपने मामा मोहित त्यागी के साथ बहला फुसला ले गया है। पहले भी बेटी को उठा ले जाने की धमकी आरोपी देते थे।