प्लांट के शुरू होने से देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों के पशु पालकों को फायदा होगा। पराग डेयरी बंद होने के बाद से इन किसानों को दूध बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस प्लांट के शुरू होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
पेप्सिको भी खरीदेगी प्रतिदिन तीन लाख लीटर दूध
औद्योगिक गलियारे में पेप्सिको कंपनी के बाटलिंग प्लांट पर काम चल रहा है। प्लांट के शुरू होने के बाद हर दिन तीन लाख लीटर दूध की जरूरत होगी। जो क्षेत्र के पशु पालकों से खरीदा जाएगा। इस प्लांट का काम करीब 40 फीसदी पूरा हो चुका है।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान सीपी मिल्क नाम से प्लांट खोल रहा है। 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। अगस्त में प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पशुपालकों को दूध बेचने के लिए परेशान नहीं होना होगा।