फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन के 18 फेरे बढ़े

Sat, 05 Sep 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 18 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। वहीं 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को संचालित होगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन का मार्ग, समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआर/डी, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, छह शयनयान, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल है। रेलवे के इस फैसले से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें