फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्वालियर-बरौनी स्पेशल को आठ फेरा के लिए बढ़ाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया के पीतांबरा पीठ दर्शन को जाने वालों के लिए खास है यह ट्रेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचलन अवधि आठ फेरा तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन ग्वालियर से 4 से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को और बरौनी से 5 से 29 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी।

यह ट्रेन ग्वालियर से 7:10 बजे, दतिया से 8:17 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 9:20 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा के रास्ते रात में करीब 12 बजे गोरखपुर पहुंचती है। यहां से देवरिया सदर, छपरा से होते हुए बरौनी पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह बताया कि बरौनी से यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से शाम 5:20 बजे चलकर सुबह करीब आठ बजे दतिया स्टेशन पहुंचती है। वहां से 8:14 बजे छूटकर 10:20 बजे ग्वालियर पहुंचती है। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित कुर्सीयान के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 3 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दतिया के पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए जाने वालों के लिए यह ट्रेन खास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें