गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05648 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन 4 अप्रैल को एकल यात्रा के लिए घोषित किया है। यह विशेष गाड़ी गुवाहाटी से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, देवरिया सदर, बस्ती, गोंडा, बरेली और मुरादाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 9 सामान्य द्वितीय श्रेणी और आठ शयनयान श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।