फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुआक्टा ने परीक्षा बहिष्कार का निर्णय वापस लिया

Wed, 07 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विवि प्रशासन की ओर से मांगें माने जाने के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

-आठ सूत्रीय मांगों को लेकर गुआक्टा ने खोला था मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्व विद्यालय से संबद्ध एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के संगठन ‘गुआक्टा’ ने परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। विवि प्रशासन द्वारा उनकी कई मांगें माने जाने के बाद गुआक्टा ने यह निर्णय लिया है।

गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी और महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकांश मांगें मान ली हैं। कई मांगों पर आदेश भी जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय के शिक्षकों को भेजे गए नोटिस भी वापस लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने डीडीयू प्रशासन विगत 8 मई को हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आठ मांगों को लेकर पिछले महीने गुआक्टा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। धरना-प्रदर्शन के बाद सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार भी किया था। गुआक्टा के आंदोलन के कारण उत्पन्न हुई असहज स्थिति के बाद डीडीयू प्रशासन ने उनकी आठ में से छह मांगें माने जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें