फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में नियुक्ति का विरोध करेगा गुआक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयी शिक्षकों के संगठन गुआक्टा ने एलान किया है कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में होने जा रही नियुक्ति का विरोध करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से भी आह्वान किया है कि वे आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी और महामंत्री प्रो. धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कुलपति विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति करने जा रहे हैं। चूंकि उनका केवल तीन महीने का ही कार्यकाल बचा है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा की गई नियुक्ति असंवैधानिक और अनियमित होगी। उन्होंने कहा कि यदि नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होती है तो इसका अहिंसक तरीके से विरोध किया जाएगा। जिस दिन से नियुक्ति शुरू होगी उसी दिन से या अगले दिन से योजना बनाकर कुलपति आवास पर धरना दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि इस नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को भी ईमेल कर जानकारी दी जाएगी। दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे जहां भी रहें, सूचना प्राप्त होने पर गांधी टोपी लगाकर कुलपति के खिलाफ धरना के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें