फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से जीएसटी ने बरामद किए 74 पेटी अवैध माल

Fri, 20 Oct 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस को बोगी से निकाल कर जीएसटी ऑफिस पर लाई गई अवैध पेटी।
विज्ञापन
0- चार दिन पहले जीएसटी की टीम ने रेलवे की बोगी को पकड़ा था
विज्ञापन

0- वेंडर मौजूद नहीं होने से बोगी वैसे ही जब्त कर खड़ा करा दी गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की तरफ से पिछले दिनों रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस की एक बोगी पकड़ी गई थी। बृहस्पतिवार को जीएसटी और रेलवे के सामने बोगी खोली गई तो कर चोरी के 74 नग माल बरामद किए गए। एसएलआर बोगी से बरामद यह माल कोलकाता से गोरखपुर लाया जा रहा था। जिसकी कीमत लाखों में है। सभी माल बिना ई-वे बिल के हैं।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो देवमणि शर्मा के निर्देश पर जीएसटी के प्रवर्तन दल की टीम ने बुधवार की रात 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई शुरू की जो बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक चली। टीम ने एसएलआर बोगी अपने सामने खुलवाया और कर चोरी के 74 नग माल कब्जे में ले लिया। इनमें रेडीमेड गारमेंट के साथ ही गुल मंजन व अन्य सामग्री थे। टीम बरामद माल के मूल्यांकन में जुट गई है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड के अनुसार जांच में रेलवे के अधिकारियों ने उनकी पूरी मदद की है। कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर विभाग की कड़ी नजर है।

14 लाख का जुर्माना, आठ लाख जमा करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोलघर के बलदेव प्लाजा में मोबाइल की फर्म ने कर चोरी में आठ लाख रुपये जमा करवाए। अभी पांच लाख रुपये और जमा करने हैं। बृहस्पतिवार को जीएसटी की टीम ने मोबाइल की दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान भारी मात्रा में कर चोरी सामने आई थी।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू देवमणि शर्मा के निर्देश पर बुधवार को सात सदस्यीय टीम ने प्रतिष्ठान पर छापेमारी शुरू की थी। लगभग सात घंटे तक चली कार्रवाई के बाद रात नौ बजे विभाग ने बिना बिल व आवश्यक प्रपत्र के माल कब्जे में लेते हुए जांच पूरी की। इस दौरान टीम द्वारा दुकान में उपलब्ध बिल व अन्य कागजात खंगाले गए। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू ने कहा कि जुर्माना वसूल कर लिया गया है। शेष कार्रवाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें