फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : पहले पंजीकृत जोड़ों का फिर से होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में पंजीकृत 1,836 जोड़ों का फिर से सत्यापन होगा। साल के शुरुआत में ही इन जोड़ों की शादी प्रस्तावित थी। मगर तभी खरमास और फिर निकाय चुनाव आ गया जिसकी वजह से आयोजन नहीं हो पाया। इसी बीच योजना के लिए मौजूद फंड भी वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वजह से समाज कल्याण विभाग को सरेंडर करना पड़ गया।
हालांकि अब शासन की तरफ से 250 जोड़ों की शादी के लिए फिर एक करोड़ 27 लाख 75 हजार रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। मगर, इस बीच कुछ जोड़ों के शादी कर लेने की सूचना है। ऐसे में एहतियातन विभाग ने फिर से सभी जोड़ों का सत्यापन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि बजट मिल गया है। पूर्व में पंजीकृत जोड़ों का सत्यापन कराने के साथ ही नए जोड़ों का भी पंजीकरण शुरू हो गया है। जल्द ही विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के भी इसमें शामिल होकर नवविवाहित जोड़ाें को आशीर्वाद देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें