फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : पेप्सी से जुड़ी वरुण वेबरेज और केयान डिस्टिलरी दिखाएंगी गीडा की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
19 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मिला आमंत्रण
विज्ञापन




वरुण बेवरेज 11 हजार और केयान डिस्टिलरी एक हजार करोड़ निवेश करेगी





अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। लखनऊ में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वरुण बेवरेज और केयान डिस्टीलरी गीडा का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों कंपनियों को आमंत्रण मिल गया है। पेप्सी का उत्पाद बनाने वाली वरुण बेवरेज की तरफ से 1100 करोड़ एवं नाज से एथेनाल का उत्पादन करने वाली केयान डिस्टिलरी ने एक हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है।



प्रदेश सरकार ने पिछले साल फरवरी में जिन कंपनियों के साथ एमओयू किया था, अब उनके एक साथ भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम 19 फरवरी को लखनऊ में होना है। इस कार्यक्रम में उन कंपनियों को शामिल किया जाना है, जिनको एमओयू के अनुरूप जमीन व ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन




गीडा में ऐसी 318 कंपनियां हैं, जो इस दायरे में आती हैं। इसमें से 10 करोड़ से अधिक निवेश वाली कंपनियों को लखनऊ जबकि उससे कम वालों को गोरखपुर में ही एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है। जिन कंपनियों को लखनऊ जाना है, उनमें से सर्वाधिक निवेश करने वाली दो प्रमुख कंपनियों वरुण बेवरेज और केयान डिस्टलरी के निदेशक को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है। दोनों कंपनियों के प्रमुखों को इसकी सूचना मिल चुकी है और वे इसी के अनुरूप तैयारी भी कर रहे हैं।





1200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है केयान डिस्टीलरी


केयान डिस्टीलरी ने गीडा में 1200 करोड़ का निवेश किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। इसमें 750 करोड़ से डिस्टीलरी बनी है, जिसमें तीन लाख लीटर प्रतिदिन एथेनाल के साथ-साथ 8 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा। एथेनाल के लिए मक्का और चावल का प्रयोग किया जाएगा। सारा अनाज यूपी के किसानों से खरीदेंगे। इस फैक्टरी से 750 लोगों को प्रत्यक्ष व 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 450 करोड़ से बाॅटलिंग प्लांट का निर्माण होगा। इससे 600 लोगों को प्रत्यक्ष और 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार होगा। कंपनी के एमडी विनय कुमार सिंह और जीएम केपी मिश्रा इस आयोजन में शामिल होंगे। एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि गीडा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन




-



वरुण बेवरेज ने किया 1100 करोड़ का निवेश



पेप्सिको की फ्रेंचाइजी लेकर वरुण बेवरेज ने 1100 करोड़ रुपये का निवेश गीडा में किया है। कंपनी में कोल्ड ड्रिंक्स के अलावा दूध से बने उत्पाद, चॉकलेट व टॉफी आदि का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर कमलेश जैन ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। गीडा में तेजी से औद्योगिक माहौल बदला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें