गोरखपुर। आरपीएम अकादमी, सिविल लाइंस में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग ग्रीन हाउस और सीनियर में रेड हाउस की टीम विजेता बनी।
इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष अजय शाही व डायरेक्टर अरिहंत शाही व आराधना शाही ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की निर्देशिका अराधना शाही ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन शिक्षिका अंकिता द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य लता द्विवेदी, अध्यापक राजेश गुप्ता, प्रवेश त्रिपाठी, पूजा सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।