फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दादी को पटक-पटक कर मारा, कहा- घर में कर देती हैं गंदगी; इसलिए की पिटाई- वीडियो वायरल

Wed, 24 Jul 2024 02:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर बहपुर बुदहट थाना क्षेत्र की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मारने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस देर शाम पीड़ित महिला के घर पहुंचकर आरोपी पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से पीटते की फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बहपुर बुदहट थाना क्षेत्र की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मारने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस देर शाम पीड़ित महिला के घर पहुंचकर आरोपी पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही महिला के घर पुलिस गई थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की सुरक्षा को लेकर परिजनों को भी चेतावनी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुगौना गांव की सिताबी (80) को उनके पौत्र उदयभान द्वारा मारने-पीटने का वीडियो मंंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पौत्र दादी पर लगातार थप्पड़ बरसा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें उठाकर एक तख्त पर पटक देता है। वहां भी उनके बाल खींचकर गाल व सिर पर थप्पड़ बरसा रहा है। तभी एक महिला युवक को ऐसा करने से रोकती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

इसके बाद केस की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने संबंधित थाने को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वीडियो के माध्यम से पुलिस बुजुर्ग महिला के घर पहुंची। पुलिस को देखकर पौत्र भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उदयभान से मारने का कारण पूछा तो बताया कि दादी पूरे घर में गंदगी फैला देती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें