फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों का आतंक: एलआईसी की फर्जी रसीद देकर 25 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

श्यामा देवी ने बताया कि मार्च 2017 में पिपराइच के नारायण नगरी निवासी शैलेंद्र और पुष्पलता को 25 हजार रुपये एलआईसी किस्त जमा करने के लिए दिया। आरोप है कि दंपती ने 25 हजार रुपये जमा की फर्जी रसीद दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के राम जानकी नगर निवासी महिला की एक दंपती ने एलआईसी की फर्जी जमा रसीद देकर 25 हजार रुपये हड़प लिए। पांच साल बाद एलआईसी ऑफिस से किस्त जमा करने की फोन आने पर पीड़िता को जानकारी हुई। जिसके बाद शाहपुर पुलिस को आरोपी दंपति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामजानकी नगर की श्यामा देवी शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मार्च 2017 में पिपराइच के नारायण नगरी निवासी शैलेंद्र और पुष्पलता को 25 हजार रुपये एलआईसी किस्त जमा करने के लिए दिया। आरोप है कि दंपती ने 25 हजार रुपये जमा की फर्जी रसीद दे दी।

5 साल बाद एलआईसी ऑफिस से किस्त जमा न होने की फोन आने पर पीड़िता रसीद लेकर ऑफिस पहुंची, वहां कर्मचारियों ने रसीद देखकर फर्जी बताया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों को फोन किया। लेकिन, कभी फोन उठाते तो कभी रॉन्ग नंबर बताते रहे। काफी प्रयास के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: होटल में युवकों ने खाया मटन, रुपये मांगने पर मालिक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन

मकान दिलाने के नाम पर रुपये लेकर जालसाज फरार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाल बुजुर्ग निवासी किरन देवी को सस्ता मकान दिलाने के नाम पर जालसाज 1.68 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

किरन देवी ने बताया कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी गौरव कुमार ने तीन लाख रुपये में एक मकान दिलाने की बात कही। कई बार में गौरव कुमार को 1.68 लाख रुपया दे दिया। रुपये लेने के बाद फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस जालसाज पर के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें