फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि : मानव संबंधी शोध के लिए आईएचईसी से लेना होगा अप्रूवल

Fri, 06 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा संस्थागत मानव नैतिक समिति का गठन
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रो. राज किशोर सिंह बनाए गए चेयर परसन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में मानव संबंधी किसी भी शोध के लिए संस्थागत मानव नैतिक समिति से मंजूरी लेनी होगी। यहां से मंजूरी मिलने पर कई सुविधाएं तो मिलेंगी ही बाहर शोध पत्र भी तभी प्रकाशित हो पाएंगे। इसके लिए समिति का गठन कर लिया गया है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. राज किशोर सिंह को इंस्टीट्यूशनल ह्यूमन एथिकल कमेटी (आईएचईसी) का चेयरमैन बनाया गया है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के प्रो. जमाल हैदर को सह अध्यक्ष, सह सचिव विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के डॉ. सुशील कुमार, सह सचिव मनोविज्ञान के डॉ. गिरिजेश कुमार यादव को बनाया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह को और सिनर्जी कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी को क्लिनिकल रिप्रजेंटेटिव बनाया गया है। गोविवि के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. शरद कुमार मिश्र को बेसिक बायोमेडिकल साइंटिस्ट बनाया गया है। संत विनोबा कॉलेज, देवरिया की प्रो. नजीश बानो को सोशल साइंस साइंटिस्ट, गोविवि के विधि विभाग के डॉ. शैलेष सिंह को लीगल एक्सपर्ट और नेहरू युवा केंद्र की सीमा पांडेय को बाहरी व्यक्ति के रूप में समिति में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार किया गया गठन
विश्वविद्यालय में पहली बार आईएचईसी का गठन किया गया है। यह डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों के लिए लागू होगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आईएचईसी के गठन को मंजूरी देने के साथ ही यह उम्मीद भी की है कि जल्द पंजीकरण कराकर इसे कार्यात्मक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें