फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि : सील होगा कबीर हॉस्टल का कमरा नंबर 77

Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
छात्रावास का निरीक्षण करते नियंता प्रो सतीश पांडेय।
विज्ञापन
मुख्य नियंता ने किया छात्रावास का निरीक्षण
विज्ञापन

छात्रावास में मारपीट की घटना के बाद सक्रिय हुआ विश्वविद्यालय प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संतकबीर छात्रावास का कमरा नंबर 77 अब सील होगा। शुक्रवार की रात हुई मारपीट के बाद नियंता मंडल की टीम एक्शन मोड़ में है। उस दिन से लगातार छात्रावास में चेकिंग की जा रही है। मंगलवार की देर शाम मुख्य नियंता के नेतृत्व में नियंता मंडल ने छात्रावास का निरीक्षण किया। इसमें संदिग्ध पाए जाने पर नियंता ने कमरा नंबर 77 को सील करने का निर्देश दिया।

नियंता मंडल के सदस्य ने पुरुष छात्रावास में छात्रों की चेकिंग की। सभी कमरों में जाकर तलाशी लेने के साथ ही उनका अलॉटमेंट चेक किया गया। हालांकि मारपीट की घटना में ज्यादातर लोग बाहरी थे। संदिग्ध दिखने वाले छात्र का आईडी कार्ड चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. आशीष शुक्ल, डॉ. आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास में बाहरी के मिलने पर होगी कार्रवाई

मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि कमरा नंबर 77 का ताला खुला हुआ था और इसमें कोई छात्र मौजूद नहीं था। संदिग्ध पाए जाने पर इसे सील करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिन कमरों में ताला बंद था उनको नोट किया गया है। इनकी दोबारा चेकिंग की जाएगी। अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति छात्रावास में रहता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें