गोरखपुर। गोविवि एवं उससे संबद्ध महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक, परास्नातक तथा स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर (तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें) के सभी विषयों के लिए पंजीकरण व शुल्क जमा करने की तिथि 14 नवंबर कर दी गई है। विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा। संवाद