गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी एचआरडीसी केंद्र द्वारा चलाए जा रहे 30 दिवसीय छठे फैकेल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु दक्षता) का समापन रविवार को हुआ। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित उच्च शिक्षा संस्थानों से विभिन्न विषयों के नवनियुक्त शिक्षकों के रूप में कुल 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य फोकस अनुसंधान, शिक्षण, नवीन शिक्षा नीति और वित्त संबंधी पहलुओं पर रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों को कक्षा शिक्षण, छात्र मनोविज्ञान और अकादमिक लेखन में प्रशिक्षण दिया गया। संवाद