गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के निधन पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में उन्होंने कहा है कि दिनेश चंद्र छात्र जीवन में छात्रहितों को लेकर सदैव मुखर रहे। वे छात्रों की निर्भीक आवाज हुआ करते थे। यही वजह है कि वह दो बार विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के पदाधिकारी रहे। समाजसेवी और कांग्रेस नेता के रूप में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। संवाद