फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टेक्नोलॉजी लेकर गांवों में जाएं...बच्चों को एआई सिखाएं, MMMUT में बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल

Tue, 26 Aug 2025 11:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, और पॉवर ग्रिड कॉरपोरशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक व पुरातन छात्र युगेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपना  10वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विद्वतजन पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन स्थल बहुउद्देशीय सभागार में पहुंचीं। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी साथ में थे। दीक्षांत समारोह में कुल 1473 छात्र-छात्राओं को डिग्री और उपाधि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि टेक्नोलॉजी को गांव, किसान, युवाओं तक पहुंचाना होगा। एमएमएमयूटी के छात्र उन्हें प्रशिक्षित कर सकते हैं। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं।

महामहिम ने कहा कि जरूरी है कि विश्वविद्यालय की तरफ से एक या दो गांवों में एआई लैब बनाए जाएं। जहां वहां के बच्चे सीख सकें। यहां के छात्र सिखाने जाएं। पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण बच्चों को मिले फायदों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आएंगी। 

राज्यपाल ने बताया कि राजभवन की तरफ से आज ही अंतरिक्ष से लौटे शुभ्रांशु शुक्ल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित है। इसी वजह से उन्हें जल्दी निकलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें