फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो विभाग को लगा रहा था चूना: दिन में लाइनमैन, रात में बन जाता होमगार्ड, आठ साल बाद ऐसे खुला राज

Tue, 23 May 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग गांव के निवासी तारकेश्वर सिंह पिछले आठ साल से सरकार को चूना लगा रहे थे। वह दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करते थे और रात होते ही होमगार्ड की तैनाती पर लग जाते थे। ऐसा करते हुए वह इन दोनों विभागों से पूरी सैलरी और सुविधा भी लेते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। यहां एक व्यक्ति सरकार के दो अलग-अलग विभागों से आठ साल से वेतन उठा रहा है। यह शख्स बीते आठ सालों से दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन बनकर लौकरी करता और रात में होमगार्ड बन जाता। वहीं इन विभागों क अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत होने के बाद मामला खुलकर सामने आ गया।

विज्ञापन


गोरखपुर के कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग गांव के निवासी तारकेश्वर सिंह पिछले आठ साल से सरकार को चूना लगा रहे थे। वह दिन में बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करते थे और रात होते ही होमगार्ड की तैनाती पर लग जाते थे।

इसे भी पढ़ें: फोरलेन पर पूरी रात बुजुर्ग महिला को रौंदती रही गाड़ियां, सड़क से खुरचकर उठाना पड़ा शव
विज्ञापन


ऐसा करते हुए वह इन दोनों विभागों से पूरी सैलरी और सुविधा भी लेते थे। वहीं जब तारकेश्वर के गांव के कुछ लोगों ने उनकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की तब बिजली निगम की जांच में तारकेश्वर पकड़े गए। अब विभाग उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तारकेश्वर ने साल 2015 में बिजली निगम के संविदा लाइनमैन के लिए आवेदन कर नियुक्ति कैंपियरगंज के सोनौरा बिजली घर पर हुई थी। वही तारकेश्वर के गांव के ही प्रमोद राय ने सीएम पोर्टल पर तारकेश्वर की शिकायत दर्ज कराई और बताया कि तारकेश्वर दिन में बिजली निगम में लाइनमैन का काम करता है और रात होते ही होमगार्ड की नौकरी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें