गोरखपुर कैंट पुलिस ने बुधवार को सात लोगों पर जमीन के नाम पर रुपये लेकर हड़पने और फिर दूसरे की जमीन का बैनामा करने का केस दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, सरदारनगर के केवला चक निवासी अमित कुमार ने तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी जमीन का एग्रीमेंट 13 दिसंबर 2017 को शिवपुर झंगहा निवासी सुमित्रा देवी से किया था।
सौदा सात लाख में तय हुआ था उसे एक लाख तत्काल दिया गया था। आरोप है कि सुमित्रा आदि ने यह जमीन फर्जी दस्तावेज लगाकर 28 दिसम्बर 2017 को दूसरे को बेच दी। पुलिस ने सुमित्रा, मुबारक अली, सुभावती देवी, अजित कुमार, पवन व राजकुमार तथा अजीत के ससुर पर केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: छोड़िए भईया! अरसे बाद तो सीट सामान्य हुई... उम्मीदों पर फिर गया पानी
आठ लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का केस
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामूडीहा निवासी अजोरा देवी पत्नी सुभाष शाह ने रिश्तेदार जयप्रकाश, द्रौपदी देवी पत्नी जय प्रकाश, वंदना पुत्री जयप्रकाश निवासी डुमरी खास सहित आठ लोगों पर जालसाजी कर जमीन बेचने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपी रवि थापा, मुकेश कुमार को साथ लेकर आया और एक जमीन खरीदने की बात कही। जिसके झांसे में आकर महिला ने हां कह दिया।
इसके बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सीलिंग जमीन को संकर्मरणीय भूमिधरी बताकर 65 लाख रुपये लेकर नकली भूस्वामी शमसेर सिंह संधू, सोनू व अरविंदर कौर ने चार बार में बैनामा कर दिया। खारिज दाखिल के समय अजोरा को पता चला कि जमीन सीलिंग की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ब्यूरो