फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार। क्षेत्र के डवरपार बाजार के सामने गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब 2:15 बजे कौड़ीराम से गोरखपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग अच्छा था कि बस में सवार अन्य यात्री सकुशल बच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक बालू लदा ट्रक डवरपार बाजार के सामने फोरलेन सड़क पर खराब हो गया। इस बीच करीब छह यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस फोरलेन पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसमें बस चालक देवेंद्र मलिक पुत्र श्याम लाल शास्त्री निवासी चंदौली जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें