फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति 30 जून को करेंगी लोकार्पण...अफसर परखेंगे तैयारियां- शासन को सौपेंगे रिपोर्ट

Tue, 17 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आयुष विश्वविद्यालय में लोकार्पण से पहले विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी प्रगति जानने मंगलवार को शासन के उच्च अधिकारी आ रहे हैं। वे कार्यो की समीक्षा करने के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उद्घाटन समारोह का खाका भी तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना है। समय नजदीक आने के साथ ही तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन से अधिकारी आयुष विश्वविद्यालय के दौरे पर आ रहे हैं। वे लोकार्पण की तैयारियों को परखेंगे। खबर है कि तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 21 जून को विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह की तिथि नजदीक आने के साथ ही विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों को तेज कर दिया गया है। निर्माण कार्य को नियत समय में पूरा करने के लिए मजदूरों और मिस्त्रयों की संख्या और बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तथा कर्मचारी भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पंचकर्म कुटिया, प्रशासनिक भवन, एडमिन हॉल में सफाई, पेंटिंग व चेम्बर्स निर्माण का कार्य चल रहा है। फील्ड में मिट्टी भराई एवं ईंट बिछाए जाने का काम चल रहा है। तीन हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के उच्च अधिकारी आज करेंगे समीक्षा
आयुष विश्वविद्यालय में लोकार्पण से पहले विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी प्रगति जानने मंगलवार को शासन के उच्च अधिकारी आ रहे हैं। वे कार्यो की समीक्षा करने के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उद्घाटन समारोह का खाका भी तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें