फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षपीठ का सबसे पुराना कॉलेज अब बहुमंजिला...निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज के परिसर में पांच मंजिले भवन में होंगे 36 कमरे, लैब और सेंट्रल लाइब्रेरी
विज्ञापन

मुख्य बिल्डिंग और बलराम हॉल को धरोहर के रूप में किया जाएगा संरक्षित, पूरब की बिल्डिंग तोड़कर वाटिका बनेगी
जिले के पांच एडेड कॉलेजों को शासन से मिला बजट

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरक्षपीठ की ओर से संचालित सबसे पुराने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज समेत पांच कॉलेजों का भवन अब बहुमंजिला होगा। एमपी इंटर कॉलेज में बनने वाले पांच मंजिले भवन में 36 कमरे होंगे। साइंस के तीन लैब, सेंट्रल लाइब्रेरी व ऑफिस भी बनेगा। कॉलेज परिसर का पूरब की ओर बना भवन तोड़ा जाएगा और यहां हरियाली के लिए वाटिका बनेगी। मुख्य भवन और बलराम हॉल को धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
प्रदेश सरकार ने एडेड इंटर कॉलेजों के जीर्णोद्धार के लिए प्रोजेक्ट अलंकार लागू किया है। इसके तहत कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए। हालांकि, इस प्रोजेक्ट में पहले 50 फीसदी बजट प्रदेश सरकार को देना था और 50 फीसदी कॉलेज प्रबंधन को लगाना था, लेकिन इस प्रस्ताव पर कॉलेजों के प्रबंधन तैयार नहीं हुए। इसके बाद सरकार ने बजट का अनुपात घटाकर 75 और 25 प्रतिशत कर दिया।
विज्ञापन

जिले से अब तक 32 एडेड कॉलेजों ने प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, पटेल स्मारक इंटर कॉलेज भटहट और महीप नारायण शाही इंटर कॉलेज, महाबीर छपरा को बजट भी आवंटित हो गया है। कुछ कॉलेजों में काम भी शुरू करा दिया गया है। सरकार ने कॉलेजों के प्रबंधन को यह छूट भी दे दी है कि वे सरकारी कार्यदायी संस्था के अलावा चाहे तो खुद काम करा सकते हैं, माॅनिटरिंग प्रशासन करेगा।
एमपी इंटर कॉलेज में एक फ्लोर पर बनेंगे 12 कमरे
एमपी इंटर कॉलेज की डिजाइन के मुताबिक, एक फ्लोर पर 12 कमरे बनेंगे। तीन फ्लोर पर 36 कमरे होंगे जिनमें कक्षाएं चलेंगी। इसके अलावा साइंस के तीन लैब, सेंट्रल लाइब्रेरी और ऑफिस भी बनेगा। नीचे का तल पार्किंग के लिए रहेगा। अभी दो मंजिला भवन बनाने की योजना है। इसके बनने के बाद पूरब की ओर का भवन तोड़ दिया जाएगा।
एमजी इंटर कॉलेज का भवन चार मंजिला होगा
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज का भवन चार मंजिला बनेगा। भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। भवन बनने के बाद ज्यादातर कक्षाएं बहुमंजिली भवन में संचालित होंगी। सबसे ऊपरी मंजिल को बहुउद्देशीय हॉल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वर्जन



1935-36 में एमपी इंटर कॉलेज का पुराना भवन बना था। सामने की ओर का भवन अभी भी बेहतर स्थिति में है। इसे हैरिटेज के तौर पर संरक्षित किया जाएगा। अभी पांच मंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव है। एक साल में ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर बन जाएगा। इसके बाद पूरब की तरफ के भवन को तोड़ दिया जाएगा। वहां की कक्षाएं और लैब नए भवन में संचालित होंगी। ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे डिजाइन के अनुरूप अन्य मंजिलों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, एमपी इंटर कॉलेज

अलंकार प्रोजेक्ट के तहत जिले में 32 एडेड इंटर कॉलेजों की ओर से प्रस्ताव आया था, जिसे शासन को भेजा गया। पांच कॉलेजों के लिए पहली किस्त जारी हो गई। काम भी शुरू हो गया है। इसके तहत कॉलेजों का नया भवन और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना है। अन्य कॉलेजों के लिए जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
- अमर कांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें