बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 7 घायल
पाली।सहजनवा थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में सोमवार रात करीब 9.00 बजे के बाद बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं । घायलों भारत प्रसाद, आकाश,बिंदु देवी, चंद्रावती देवी, मनीषा साहनी, दीपक साहनी और विशाल को अस्पताल भेजा गया, जहां 3 की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, भारत प्रसाद व चंद्रावती देवी की मवेशियां सोमवार सुबह गांव में स्थित ताल में गई थीं । भैंस चराने में शामिल दोनों परिवारों के बच्चों में मज़ाक करने को लेकर मारपीट हो गई । शाम को जब बच्चे घर लौट, तो अपने परिजनों को सब बातें बता दी और दोनों परिवार के लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी घायल हो गए। थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि-मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने लाई है और सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।