फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज निकलने के बाद भी बनी रही ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज निकलने के बाद भी बनी रही ठिठुरन घने कोहरे में लिपटी रही सुबह, सोमवार को भी रही शीत दिवस की स्थिति अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। सोमवार को दोपहर बाद सूरज निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी रही। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दोपहर बाद तक ऊपरी वायुमंडल में धुंध की चादर छाई रही। तकरीबन एक बजे के आसपास आसमान कुछ साफ हुआ, लेकिन सूरज निकलने के बावजूद गलन बनी रही। पिछले करीब एक महीने से ठंड का सितम जारी है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों में दृश्यता थोड़ी बेहतर थी, लेकिन बाहरी इलाकों में दृश्यता बिल्कुल शून्य रही। गाड़ियां लेकर निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गाड़ियों का डीपर जलाकर चलने के बावजूद गाड़ियों की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर से ज्यादा नहीं रही। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहने के साथ पछुआ हवा चलने से काफी गलन महसूस हुई। दोपहर बाद तक ऊपरी वायुमंडल में धुंध छाई रही। ऐसे में सूरज निकलने के बावजूद लोगों को बहुत ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई भी सिस्टम नहीं बन रहा है। ऐसे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 9 और 10 फरवरी को गोरखपुर जिले के 50% देशों में हल्के बादल छाए रहेंगे। बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान के करीब 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें