संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आर्थिक रुप से कमजारों कलाकारों की ‘सत्कार’ कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक सहायता की जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि संगीत नाटक एकेडमी, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर को विजय चौक स्थित एक होटल में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सहायता राशि जुटाई जाएगी।