गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारियों ने कहा कि योगी सरकार अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफल रही है। आज हर उस व्यक्ति को प्रत्येक योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है जो उस योजना का वास्तविक हकदार है।
बृहस्पतिवार को
हिन्दू युवा वाहिनी की महानगर कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने किया तथा संचालन महानगर महामंत्री आशीष गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकार की सफलता से हताश कुछ विपक्षी दलों के लोग सरकार के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं ।ऐसे विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने कमर कस ली है ।हियुवा के महानगर पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड स्तर तक पदाधिकारियों को इस बात के लिए निर्देशित किया गया है कि योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर विपक्षियों को उनके सवालों का जवाब दिया जाए।
बैठक में महानगर प्रभारी राम भुआल कुशवाहा, संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, सहसंयोजक पवन त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू, उपाध्यक्ष वीर सिंह सोनकर, महामंत्री आशीष गुप्ता ,मंत्री धर्म देव चौहान, मंत्री अश्वनी सिंह,प्रमोद उपाध्याय आदि उपिस्थित थे।