फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा व चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार गोरखपुर । रेलवे चौकी प्रभारी ने बुधवार की रात मालकिन होटल के पास बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और चाकू मिला। आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा बुधवार की रात में दो बजे के करीब सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। मालकिन होटल के पास खड़े दो संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगे। सिपाहियों की मदद से चौकी प्रभारी ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान कोतवाली के मियां बाजार निवासी सुनील चौधरी व गोरखनाथ के दिग्विजयनगर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि तलाशी लेने पर सुनील के पास से 12 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व अमर के पास से एक चाकू मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें