गोरखपुर। बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02565) बुधवार की शाम घाघरा पल पर एक जानवर से टकरा गई। ट्रेन का ब्रेक पाइप टूट गया और पुल पर ही खड़ी हो गयी। करीब एक घण्टे तक ट्रेन में बैठे यात्रियों की सांसें अटकी रही, लेकिन गार्ड राकेश राव ने मोर्चा संभाला और इंजन को ठीक कराकर रवाना कराया।
दरअसल, ट्रेन गोरखपुर से तय समय 4 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई। घटना शाम 6 बजकर 52 मिनेट की है। ट्रेन घाघरा पल पर पहुंचते ही
जानवर से टकरा गई। ट्रेन के पुल में गिरने का खतरा भी था। इस दुर्घटना की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ड्राइवर ने नीचे उतरने से मना कर दिया क्योंकि नीचे उतरने को जगह नहीं थी नीचे गिरने का खतरा था। इसके बाद गॉर्ड राकेश राव ने कमान संभाली। अंधेरा हो चुका था तो कुछ यात्रिओ ने गॉर्ड की मदद की और टॉर्च दिखाया। करीब 52 मिनेट तक मशक्कत करने के बाद गाड़ी का इंजन ठीक हुआ और 7, 45 पर गाड़ी रवाना हुई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।