छात्रा को पीटने वाले युवक को पुलिस ने भेजवाया जेल
चौरीचौरा। छात्रा की पिटाई करने वाले मुंडेरा बाजार निवासी आरोपी समसुद्दीन को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजवादिया है।
पुलिस ने पकड़े गए युवक समसुद्दीन के खिलाफ पाक्सो, छेड़खनी, आईटी एक्ट व मारपीट तथा एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। पांच दिन पूर्व चौरीचौरा में एक युवक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई से की थी । जिसका बाद में मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
000
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर 1 के दक्षिण टोला में बृहस्पति की शाम फंदे से लटकता युवक का शव मिला।
जानकारी के अनुसार जंगल डुमरी नंबर 1 दक्षिण टोले का मनोज निषाद 30 का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता फूलदेव के अनुसार नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन महीने पहले वह दूसरे प्रदेश से आया था। लॉकडाउन लगने के कारण काम नही मिल रहा था। मनोज के दो बच्चे है।पत्नी माया का रो रो कर अचेत हो जा रही है वह चेन्नई में पेंट पालिस का काम करता था ।