गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा के सांसद व विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसी सिलसिले में सभी सांसद व विधायकों के साथ बैठक भी की। बैठक से बाहर निकले सांसद रवि किशन ने कहा कि पिछले 10 दिनों के विवाद से पार्टी की छवि खराब हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी का एकता बनाए रखने का मंत्र दिया। साथ ही कहा कि अब क्षेत्र में जाइए और पार्टी की छवि बेहतर करने का काम करें।