फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिड़ियाघर का वेटलैंड बना प्रवासी पक्षियों का नया ठिकाना, दूर-दूर देखने आ रहे लोग

Thu, 08 Dec 2022 11:22 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

निदेशक प्राणिउद्यान डॉक्टर एक राजमोहन ने बताया कि प्रवासी पक्षियों के लिए अब चिड़ियाघर का वेटलैंड एक सुरक्षित ठिकाना बन गया है। वेटलैंड के बीचों बीच और आस पास मौसम के अनुसार वाले पेड़ों पर फल आते हैं, जिनका भोजन इन पक्षियों को यहां रहने में और सुगमता पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर का वेटलैंड में आए प्रवासी पक्षी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर के वेटलैंड में ठंड के दिनों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों ने अपना डेरा डाल लिया है। दर्शक इनके कलरव का आनंद उठा रहे हैं। चिड़ियाघर के वेटलैंड क्षेत्र में प्रवासी परिंदों की बड़े पैमाने पर मौजूदगी दिख रही है। यहां उनके लिए पर्याप्त भोजन है। रहने की समुचित व्यवस्था है। 34 एकड़ के प्राकृतिक वेटलैंड में वह मछली व अन्य जलीय जीवों को खाते हैं तो बाहर उन्हें पेड़ों पर फल मिल रहे हैं।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के चारों तरफ ऊंची चहारदीवारी व शांतिप्रिय वातावरण पक्षियों के वास के लिए मुफीद स्थान बना हुआ है। वेटलैंड के आसपास फैली झाड़ियों में उन्होंने अपना आशियाना बना रखा है। निदेशक प्राणिउद्यान डॉक्टर एक राजमोहन ने बताया कि प्रवासी पक्षियों के लिए अब चिड़ियाघर का वेटलैंड एक सुरक्षित ठिकाना बन गया है। वेटलैंड के बीचों बीच और आस पास मौसम के अनुसार वाले पेड़ों पर फल आते हैं, जिनका भोजन इन पक्षियों को यहां रहने में और सुगमता पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें