गोरखपुर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में आधी रात को आंधी तूफान आने से मौसम बदल गया है। गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि गोरखपुर में ओले भी गिरे हैं। तेज आंधी के कारण कई दर्जन पेड़ उखड़ गए हैं। इससे बिजली भी प्रभावित हुई है।
वहीं देर रात बारिश होने से मंगलवार की सुबह मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को कड़ी धूप और गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव देखने को मिला है। इन इलाके के लोगों का कहना है कि इस समस्या का हल अगर ढूंढ लिया गया होता तो इतनी दुश्वरियां हर साल नहीं झेलनी पड़ती और बारिश से पहले धड़कने नहीं बढ़ती। अब नगर निगम की नई सरकार से उम्मीदें है कि वह इन इलाकों को डूबने से बचाएंगे।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार ताजा विक्षोभ की शुरुआत सोमवार की रात से हो गई है। इसका असर 28 मई तक जारी रहेगा।