गोरखपुर में बुधवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए हुए थे। इस बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं मंगलवार को धूप खिलने की वजह से बुधवार को बारिश की उम्मीद नहीं थी।
मौसम विभाग ने चार मई तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का एक सिस्टम बना हुआ है। बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।