फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 7 जुलाई तक कैंसिल रहेगी गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कहीं आने-जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की जानकारी जरूर कर लें। निर्माण कार्य के चलते गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को 23 जून से 7 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर-बहराइच विशेष ट्रेन भी निरस्त है। गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली दादर स्पेशल को मऊ जंक्शन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव बाद रेल लाइनों के निर्माण कार्य में तेजी आई है। जगह-जगह इंटरलाकिंग का काम शुरू हुआ है। गोरखपुर से लखनऊ के बीच टिनिच स्टेशन और भटनी जंक्शन से वाराणसी के बीच इंटरलाकिंग का काम शुरू हुआ है। इस वजह से लखनऊ से गोरखपुर होते हुए वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर भी एप्रन निर्माण के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा प्रयागराज में भी निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन है। इस वजह से प्रमुख मार्गों पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं। समर स्पेशल ट्रेनों को खाली रास्ता नहीं मिल रहा है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से चलाई जाएगी। दादर से 22 जून से 06 जुलाई तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन पर 23.45 बजे यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार गोरखपुर से 24 जून से 08 जुलाई तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से शाम पांच बजे से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें