अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी मंडल के औड़िहार-सादात रेल खंड पर किए जा रहे नान इंटरलॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। बताया कि इन ट्रेनों में गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस व वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित ट्रेन शामिल हैं।
निरस्तीकरण-
गोरखपुर से 28 जून को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आजमगढ़ से 28 जून को चलने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
प्रयागराज रामबाग से 28 जून को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 28 जून को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
भटनी से 29 जून को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।