फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूजीसी नेट में चमका गोरखपुर विश्वविद्यालय का अंग्रेजी विभाग

Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूजीसी नेट के परिणाम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। विभाग के अब तक 26 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इनमें 16 अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर और 10 ने पीएचडी के लिए अर्हता प्राप्त की है। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू ने सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विभाग में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए लंबे समय तक विशेष कक्षाएं संचालित की गईं। प्रो. अमोद कुमार राय के संयोजन में चली इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि कक्षाओं का बेहतर परिणाम विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विभाग की इस उपलब्धि पर प्रो. शिखा सिंह, प्रो. अवनीश राय, प्रो. हुमा सब्जपोश, प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. अजय चौबे और डॉ. बृजेश कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें