फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'योग बंधन...' विदेशी छात्रों को योग का महत्व बताएगा 'डीडीयू', जानिए कब से हो रहा शुरू

Mon, 12 May 2025 11:50 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से ‘हेल्थ एंड बेटर लाइफ स्टाइल’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। विषय के लिए विशेषज्ञों की सूची विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय दो से 10 जून के बीच नौ दिवसीय ‘योग बंधन’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके जरिए दुनिया भर के छात्रों को योग का महत्व बताया जाएगा। विभिन्न देशों के सात विश्वविद्यालयों ने कार्यक्रम से जुड़ने की सहमति जता दी है। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डाॅ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि सात देशों के साथ इसे लेकर बातचीत को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

विज्ञापन


इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ पैसेफिक फिजी, इंटी विश्वविद्यालय मलेशिया, त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडो नेपाल, बाल कुमारी काॅलेज, नेपाल, गंडकी विश्वविद्यालय पोखरा नेपाल, मधेश एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, नेपाल व चुलालोंगकार्न विश्वविद्यालय बैंकाॅक थाइलैंड शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका व जर्मनी के विश्वविद्यालयों से संपर्क किया गया है।

कार्यक्रम के जरिए विशेषज्ञ दुनिया भर के छात्रों को योग की महत्ता बताएंगे। पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से ‘हेल्थ एंड बेटर लाइफ स्टाइल’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। विषय के लिए विशेषज्ञों की सूची विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें