फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : पांच अक्तूबर तक भर सकेंगे स्नातक के परीक्षा फॉर्म

Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी पांच अक्तूबर तक पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 21 सितंबर थी। कुलपति के आदेश के क्रम में 22 सितंबर से पोर्टल फिर खोल दिया गया है। यह सुविधा विश्वविद्यालय और संबद्ध राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित और स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों के अर्ह विद्यार्थियों के लिए है। हालांकि, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के पंजीकरण के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें