फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : बीएड, एमएड व विधि के विद्यार्थियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2022-23 के बीएड, एमएड, एलएलबी, एलएलएम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 8 से 11 मई तक विलंब शुल्क रहित पंजीकरण, परीक्षा व अन्य शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन




इससे पूर्व डीडीयू प्रशासन ने 27 अप्रैल को आदेश जारी किया था कि स्नातक व स्नातकोत्तर के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही बीएड, एमएड व विधि के विद्यार्थियों को 1 से 7 मई तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण व परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों के विरोध को देखते हुए बुधवार को डीडीयू प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।



वहीं, विवि प्रशासन के मुताबिक इन कोर्स के जो भी विद्यार्थी 11 मई तक शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे, वे एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 12-14 मई तक जमा कर सकते हैं। उसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें