गोविवि परीक्षा समिति की बैठक आज गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक आठ मई को दोपहर 12 बजे कुलपति प्रो विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। यह बैठक ज़ूम ऐप के माध्यम से होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी एवं जन सम्पर्क अधिकारी प्रो अजय कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में वार्षिक परीक्षा करने को लेकर विमर्श होगा।