फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआरएफ : MMMUT ने रचा इतिहास, पांच श्रेणियों में बनाई जगह, DDU भी पहली बार टॉप-100 में शामिल

Thu, 04 Sep 2025 02:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ की रैंकिंग जारी हुई। एमएमएमयूटी ने पिछले वर्ष तीन श्रेणियों में टॉप-100 में जगह बनाई थी। उन सभी तीन श्रेणियों में इस बार भी न सिर्फ जगह बनाई है बल्कि रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। दो अन्य श्रेणियों में पहली बार एमएमएमयूटी ने टॉप-100 में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी और विश्वविद्यालय गेट की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में लगातार दूसरे साल इतिहास रच दिया है। इस बार देश की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग में पांच श्रेणियों में शीर्ष-100 उच्च शिक्षण संस्थानों में जगह बनाई है।
विज्ञापन


ओवरऑल में पहली बार एमएमएमयूटी देश के टॉ-100 में शामिल हुआ है। दीनददयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने भी पहली बार एनआईआरएफ के राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में टॉप-100 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। 

बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ की रैंकिंग जारी हुई। एमएमएमयूटी ने पिछले वर्ष तीन श्रेणियों में टॉप-100 में जगह बनाई थी। उन सभी तीन श्रेणियों में इस बार भी न सिर्फ जगह बनाई है बल्कि रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


दो अन्य श्रेणियों में पहली बार एमएमएमयूटी ने टॉप-100 में प्रवेश किया है। देश के सभी प्रकार के संस्थानों को मिलाकर ओवरऑल कैटेगरी में एमएमएमयूटी को 99वां स्थान मिला है। इंजीनियरिंग कैटेगरी में देश में 60वीं रैंक, विश्वविद्यालय श्रेणी में देश में 68वीं रैंक, मैनेजमेंट श्रेणी मे देश में 83वीं रैंक और देश के राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 23वीं रैंक हासिल की है। इसमें ओवरऑल और मैनेजमेंट श्रेणी में पहली बार टॉप-100 में जगह मिली है। 

पिछले वर्ष एमएमएमयूटी ने एनआईआरएफ रैंकिंग की इंजीनियरिंग कैटेगरी में 84वां स्थान हासिल किया था। इसी तरह देश के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 94वां और राज्य विश्वविद्यालयों में 40वां स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भी पहली बार देश के राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में टॉप-100 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा देश के सभी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 151-200 के बैंड में भी डीडीयू शामिल हो गया है। डीडीय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें