गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. गोपाल प्रसाद को नियंता पद से अपने इस्तीफे को कुलपति को न सौंप कर सीधे मीडिया में देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। साथ ही प्रो. गोपाल प्रसाद को एलुमनी मीट की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। मंगलवार को बैठक में प्रो. प्रसाद को दर्शन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में उपस्थिति अनिवार्य थी। ब्यूरो